(स्पोर्ट्स डेस्क): आईपीएल 2023 के 26वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स के हाथों राजस्थान रॉयल्स को 10 रन से दिल तोड़ने वाली हार का सामना करना पड़ा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 154 रन बनाए थे। काइल मेयर्स ने 42 गेंदों में 51 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा कप्तान केएल राहुल ने 39 रन बनाए थे। एक वक्त राजस्थान की टीम ने एक विकेट गंवाकर 87 रन बना लिए थे। हालांकि, इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और टीम 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 144 रन ही बना सकी। यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। वहीं, जोस बटलर ने 40 रन की पारी खेली। आवेश खान ने आखिरी ओवर में दो विकेट झटके। इस हार के बावजूद राजस्थान रॉयल्स की टीम प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है. वहीं, लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज है. सलामी बल्लेबाज काइल मायर्स के अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को 10 रन से हरा दिया. लखनऊ सुपर जायंट्स के 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल्स की टीम सलामी बल्लेबाजों यशस्वी जायसवाल (35 गेंद में 44 रन, चार चौके, दो छक्के) और जोस बटलर (41 गेंद में 40 रन, चार चौके, एक छक्का) के बीच पहले विकेट की 87 रन की साझेदारी के बावजूद छह विकेट पर 144 रन ही बना सकी. लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से आवेश खान ने 25 रन पर तीन जबकि मार्कस स्टोइनिस ने 28 रन पर दो विकेट चटकाए. 

#IPL 2023, #RR vs LSG, #Lucknow Super Giants, #Rajasthan Royals,