विधायक सविता कपूर ने प्रेमनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित दुकानदारों के पुनर्वास को लेकर जिलाधिकारी से की मुलाकात
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) :आज गुरुवार को कैंट विधायक सविता कपूर ने प्रेमनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित दुकानदारों के पुनर्वास हेतु जिलाधिकारी से मुलाकात की ।इस अवसर पर विधायक सविता कपूर ने बताया कि जिलाधिकारी से समस्त बिंदुओं पर बात हुई है पूर्व में जो भूखंड चयनित हुआ तब अगर किसी कारण उसकी मंजूरी नही मिल पा रही है तो किसी अन्य भूखंड की तलाश की जाए, जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियो को शीघ्र कार्य करने हेतु निर्देशित भी किया गया है । प्रेमनगर में ही आवारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही उनके निवास हेतु भी गौशाला बनाने हेतु वार्ता हुई है जल्द ही इसका भी समाधान निकलेगा । इस अवसर पर विकी खन्ना, पुनीत सहगल, हिमांशु गोगिया, अर्जुन कोहली, आलोक आहूजा आदि लोग मौजूद रहे
#dehradunnews,#uttarakhandnews,#MLASavitaKapoor ,







