शाहपुर अमर नायक स्पोर्ट्स स्टेडियम में विशाल दंगल का आयोजन
शाहपुर : शाहपुर अमर नायक स्पोर्ट्स स्टेडियम में विशाल दंगल का आयोजन किया गया , दो दिवसीय दंगल अमर नायक स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से कॉलेज अध्यक्ष रहे राहुल बालियान व कुटबी के प्रधान जितेंद्र बालियान की पुण्यतिथि पर आयोजित किया गया। दो दिनों से चल रहे दूसरे विशाल दंगल में दूसरे दिन देश के नामचीन पहलवान के साथ-साथ लोक कलाकारों ने लोक गीत गाकर लोगो का मनोरंजन किया। कुश्ती प्रतियोगिता में पूर्व सांसद, क्षेत्रीय विधायक, कई क्षेत्रों के जिला पंचायत सदस्यो आदि सहित अनेक नेताओं ने कुश्ती प्रतियोगिता का आनन्द लिया। विशाल दंगल में क्षेत्रीय पहलवानों के साथ साथ अंतर्राष्ट्रीय पहलवानों ने कई इनामी कुश्तियों में अपना दमखम दिखाया।

इस दौरान लोक गीत कलाकार राहुल बालियान व एन डी जाट ने ओ धरती पुत्र किसान तेरी कोन सुनेगा गाया। पूरे देश में हरियाणा के प्रसिद्ध कलाकार अजय हुड्डा ने अपने सहयोगी मिस प्रिंसी के साथ लोक गीत पर नृत्य कर लोगो को झूमने को मजबूर कर दिया। लोक कलाकार किसान आंदोलन के समय गाए गाने जिंदाबाद जवानी जिंदाबाद किसानी गीत गाकर सुर्खियों में आये थे उस समय इस गीत को ग्रामीण क्षेत्र में किसान परिवारों के बीच काफी गुनगुनाया जाता था कलाकार हुड्डा ने हरियाणवी गाना, बहु काले की आदि गानों को भी गया। फाइनल मुकाबला कुश्ती चार लाख नकद राशि अंतराष्ट्रीय कुश्ती पहलवान नासिर मेवाती भारत केसरी व कृष्ण बइयापुर भारत केसरी के बीच हुई जिसमे दोनों बराबरी पर रहे।
#Muzaffarnagarnews,#upnews,







