Rs2000Exchange: आज से दो हजार के नोट बदलने की प्रक्रिया
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : आरबीआई की गाइडलाइन के मुताबिक आज से दो हजार रुपये के नोट बदले जाएंगे। सुव्यवस्थित तरीके से नोट बदले जाएं और ग्राहकों को असुविधा न हो, इसके लिए कई बैंक शाखाओं में अलग से काउंटर लगाए गए हैं। नोट बदलने से पहले ग्राहकों को फार्म भरकर जमा करना होगा। दो हजार रुपए के नोटों को बदलने की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। आम जनता को काउंटर पर 2000 रुपये के नोट बदलने की सुविधा सामान्य तरीके से प्रदान की जाएगी। एक व्यक्ति एक बार में केवल 20 हजार तक के नोट ही बदल सकते हैं। नोट बदलने के लिए आप अपने बैंक या किसी अन्य ब्रांच में जाकर दो हजार के 10 नोट यानी 20 हजार तक के नोट आसानी से बदल सकते हैं, इसके लिए आपको किसी फॉर्म को भरने या अपनी आईडी दिखने की जरूरत नहीं है।
#Rs2000Exchange,#2KNoteExchangeProcess,






