(स्पोर्ट्स डेस्क) : आज आईपीएल 2023 का पहला क्वालिफायर चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला आज शाम 7:30 बजे से चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा. यदि मैच के लिए पिच को सपाट बनाया जाता है तो ऐसे में स्पिनरों की भूमिका अहम हो जाएगी. अगर चेन्नई के पास रविंद्र जडेजा, मोईन अली और तीक्ष्णा के रूप में अच्छे स्पिनर हैं तो टाइटंस के पास राशिद और नूर अहमद हैं. अफगानिस्तान के दोनों स्पिनरों ने इस सत्र में अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है. गुजरात की टीम 20 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर रही, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स 17 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। दोनों ही टीमों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। अब तक दोनों टीमें कुल तीन बार आमने-सामने आ चुकी हैं और तीनों ही बार हार्दिक की टीम ने बाजी मारी। 

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), आकाश सिंह, मोइन अली, भगत वर्मा, दीपक चाहर, डेवोन कॉन्वे, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, ऋतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हैंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, सिसंडा मगाला, अजय मंडल, मथीशा पथिराना , ड्वेन प्रीटोरियस, अजिंक्य रहाणे, शैक रशीद, अंबाती रायडू, मिचेल सेंटनर, सुभ्रांशु सेनापति, सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महेश तीक्ष्णा.

गुजरात टाइटंस: हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साईं सुदर्शन, रिद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नलकंडे , जयंत यादव, आर. साई किशोर, नूर अहमद, दासुन शनाका, ओडियन स्मिथ, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, जोशुआ लिटिल और मोहित शर्मा.

#CSKvsGT,#ChennaiSuperKings, #GujaratTitans,#IPL2023,#hardikpandya,#msdhoni,