(बॉलीवुड डेस्क):  22 मई को फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' के दूसरे पार्ट के आठ साल पूरे होने का जश्न मनाया गया। कंगना रनौत और आर माधवन की फिल्म तनु वेड्स मनु को दर्शकों ने खूब पसंद किया था वहीं अब अभिनेत्री कंगना रणौत ने इस फिल्म के तीसरे भाग बनाने के बारे में बात की है। फैंस को लंबे समय से तनु वेड्स मनु के तीसरे पार्ट का इंतजार है. अब खबर आ रही है कि जल्द ही मेकर्स तनु वेड्स मनु की तीसरी कड़ी लेकर आ रहे हैं. साल 2016 में कंगना की फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स रिलीज हुई थी. दरअसल, 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' के आठ साल पूरे होने पर कंगना रणौत ने सेट से एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की। तस्वीर के साथ कंगना ने एक विशेष अनुरोध करते हुए कहा, "जैसा कि 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' ने जनता की मांग पर आठ साल पूरे किए हैं, मैं आनंद एल राय जी से भाग तीन बनाने का अनुरोध करती हूं। क्या बोलते हो दोस्तो।'' इस फिल्म में जबरदस्त एक्टिंग के लिए कंगना रनौत को बेस्ट एक्ट्रेस नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया था.

#TanuWedsManu,#Bollywoodnews,#KanganaRanaut,