मंत्री डॉ. संजीव बालियान के प्रयास से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के मुज़फ्फरनगर में स्टॉपेज की मिली स्वीकृति
मुज़फ्फरनगर/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): दिल्ली से देहरादून चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का रेलवे ने नया शेड्यूल जारी किया है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक अब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मुजफ्फरनगर में भी रुकेगी। आनंद विहार टर्मिनल से देहरादून के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल मंगलवार को किया गया। मेरठ रेलवे स्टेशन से होते हुए आनंद विहार टर्मिनल से देहरादून के बीच शुरू होने वाली वंदे भारत ट्रेन की समयसारिणी जारी कर दी थी। पहले जारी हुए शेड्यूल के अनुसार, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर स्टेशन पर यह ट्रेन नहीं रुकनी थी लेकिन अब फिर नया शेड्यूल जारी किया गया है। आपको बता दे केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने मुज़फ्फरनगर में स्टॉपेज के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा। मोबाइल पर बात भी की थी जिसके बाद मुज़फ्फरनगर में स्टॉपेज को स्वीकृति प्रदान कर दी गई। आनंद विहार से देहरादून के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के स्टॉपेज की मांग चली आ रही थी। लेकिन रेलवे की ओर से जारी की गई समयसारिणी में स्टॉपेज नहीं मिला, जिसके चलते ट्रेन को लेकर उत्सुक लोगों के बीच निराशा का माहौल बन गया। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने मंगलवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजा और इसके बाद उनसे बातचीत की। बालियान का कहना था कि स्टॉपेज नहीं मिलने से जिले के लोगों के बीच रोष है। इसके बाद ट्रेन के रुकने को स्वीकृति प्रदान कर दी गई।
#MuzaffarnagarNews,#UpNews,#Dr.SanjeevBalyan,#VandeBharatExpresstrain,#indianRailway,







