खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : ऑस्ट्रेलिया के तीन दिवसीय दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देश में मंदिरों पर हमलों का मुद्दा उठाया, पीएम मोदी ने अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ बातचीत में ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमलों की हालिया घटनाओं और खालिस्तान समर्थकों की गतिविधियों पर भारत की चिंताओं से उन्हें अवगत कराया. पीएम मोदी ने कहा, कोई भी तत्व जो अपने कार्यों या विचारों से भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को नुकसान पहुंचाता है, उसे स्‍वीकार नहीं किया जाएगा. पीएम अल्बनीज ने आज मुझे एक बार फिर आश्वासन दिया कि वह भविष्य में भी ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे. संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि हमें स्वीकार्य नहीं है कि कोई भी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को ठेस पहुंचाए। पीएम मोदी ने भारत-ऑस्ट्रेलिया सहयोग को लेकर कहा कि यह क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और वैश्विक कल्याण के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा कि हम पहले भी ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमले और अलगाववादी तत्वों की गतिविधियों को लेकर बात कर चुके हैं। आज भी इन मुद्दों पर चर्चा की है। यह हमें स्वीकार्य नहीं है कि कोई भी अपने कार्यों या विचारधारा से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैत्रीपूर्ण और सौहार्दपूर्ण संबंधों को ठेस पहुंचाए।

#PmModi,#Sydneynews,#PMNarendraModivisittoAustralia,