(स्पोर्ट्स डेस्क): पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 81 रन से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 182 रन बनाए. मुंबई इंडियंस के 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम मधवाल (पांच रन पर पांच विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 16.3 ओवर में 101 रन पर सिमट गई. मार्कस स्टोइनिस (40) के अलावा सुपरजाइंट्स का कोई और बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेटपर 182 रन बनाए। ईशान किशन 15 रन, रोहित 11 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कैमरन ग्रीन और सूर्यकुमार ने तीसरे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी निभाई। ग्रीन 33 गेंदों में 41 रन और सूर्यकुमार 20 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए। तिलक वर्मा 26 रन, टिम डेविड 13 रन, नेहल वढेरा 23 रन और क्रिस जॉर्डन चार रन बनाकर आउट हुए। लखनऊ की ओर से नवीन ने चार और यश ठाकुर ने तीन विकेट झटके। वहीं, मोहसिन खान को एक विकेट मिला। जवाब में लखनऊ की पूरी टीम 16.3 ओवर में 101 रन पर सिमट गई। काइल मेयर्स 18 रन, प्रेरक मांकड़ तीन रन और क्रुणाल पांड्या आठ रन बनाकर आउट हुए। आयुष बदोनी एक रन और निकोलस पूरन तो खाता भी नहीं खोल सके। इस बीच मार्कस स्टोइनिस ने 27 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए। दीपक हुड्डा 15 रन, कृष्णप्पा गौतम दो रन और मोहसिन खान खाता खोले बिना आउट हुए। मुंबई की ओर से आकाश मधवाल ने पांच विकेट झटके। वहीं, क्रिस जॉर्डन और पीयूष चावला को एक-एक विकेट मिला।

आकाश मधवाल की धारदार गेंदबाज़ी की तारीफ पूरा क्रिकेट जगत कर रहा है, इस बीच पूर्व भारतीय स्टार खिलाड़ी अनिल कुंबले, तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह, पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंदर सहवाग समेत कई दिग्गज क्रिकेट हस्तियों ने आकाश के शानदार गेंदबाज़ी की तारीफ करते हुए उनके प्रयासों को सराहा है.

#AkashMadhwal,#IPL2023,#IPLEliminator, #MumbaiIndians,#LucknowSuperGiants,