लखनऊ/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): यूपी में मौसम विभाग ने 48 घंटे तक तेज आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया हैं, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रात में तेज आंधी व बारिश से मौसम ने लोगो को गर्मी से राहत दी है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मई माह में तीसरी बार मौसम बिगड़ा और तेज आंधी व बारिश के चलते मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम विभाग ने 48 घंटे तक तेज आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

#upnews, UpWeather,