देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क):  बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने बाबा केदार के दर्शन किए. इस दौरान उन्होंने गर्भगृह में अभिषेक पूजा की. साथ ही बाबा केदार से सुख शांति की प्रार्थना की. मंदिर परिसर में उन्होंने प्रशंसकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया.  अक्षय कुमार बाबा केदारनाथ मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ के सामने अपना मत्था टेककर आशीर्वाद लिया जहां उन्होंने विधि विधान के साथ बाबा की अभिषेक पूजा की. दर्शन के बाद अक्षय ने मंदिर परिसर में अपने प्रशंसकों का अभिवादन किया. मंगलवार सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर अक्षय कुमार केदारनाथ धाम पहुंचे. उनके साथ पारिवारिक मित्र सुमित अदालका भी मौजूद थे. वीआईपी हैलीपेड से धाम तक वह पैदल नंगे पैर आए.

#dehradunnews,#uttarakhandnews,#AkshayKumar,