GT vs MI: क्वालिफायर-2 का अहम मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच होगा
(स्पोर्ट्स डेस्क) : आईपीएल 2023 का क्वालिफायर-2 का अहम मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों ही टीमें जीत के साथ फाइनल का टिकट कटाना चाहेंगी, लेकिन ये इतना आसान नहीं रहेगा. एक तरफ गुजरात की टीम ने मौजूदा सीजन में बेहतरीन खेल दिखाया है तो वहीं, मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ मुकाबलों में शानदार रिकॉर्ड रहे हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली सकती है. दोनों टीमें अब तक आईपीएल में तीन बार आमने-सामने आ चुकी हैं। एक बार गुजरात ने तो दो बार मुंबई ने जीत हासिल की है। आज होने वाले मुकाबले में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार की टक्कर गुजरात के दिग्गज स्पिनर राशिद खान से देखने को मिल सकती है। बता दें कि मुंबई इंडियंस की टीम 2017 के बाद से कोई भी मैच प्लेऑफ में नहीं हारी है. टीम को 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स से क्वालीफायर-1 में हार मिली थी. हालांकि, इसके बाद भी मुंबई ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही. रोहित की कप्तानी में टीम ने अब तक 14 आईपीएल प्लेऑफ खेले हैं, जिसमें 11 जीत मिली हैं. अगर बात करें आईपीएल फाइनल की तो मुंबई 6 बार फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है और टीम 5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है.
#IPL2023Qualifier2#GTvsMI,#IPL2023, #MumbaiIndians,#GujaratTitans,







