मुजफ्फरनगर वासियों के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस बड़ी सौगात: संजीव बालियान
मुजफ्फरनगर,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर देहरादून-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ किया। देहरादून से आनंद विहार के लिए चली भारत निर्मित वंदे भारत एक्सप्रेस का मुजफ्फरनगर पहुंचते ही जबरदस्त जोश से स्वागत किया गया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का भी ट्रेन के साथ यहां पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में लोग इसके स्वागत में मौजूद थे। आम जनता में वंदे भारत ट्रेन को लेकर इतना उत्साह नजर आया कि प्लेटफार्म पर मौजूद हर व्यक्ति वंदे भारत ट्रेन की एंट्री और स्वागत को अपने मोबाइल में कैद करने से नहीं रोक सका। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा की कई महीनों से प्रयास था कि वंदे भारत ट्रेन देहरादून से आनंद विहार तक चलेगी लेकिन जब स्टॉपेज मुजफ्फरनगर नहीं आया तो बड़ी निराशा हुई। मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि मैं धन्यवाद देना चाहूंगा केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को, उन्होंने मुजफ्फरनगर की जनता की भावनाओं को समझने का काम किया और यह सौगात इस स्टॉपेज की हमें दी है।

मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि मुजफ्फरनगर की बहुत बड़ी संख्या दिल्ली आना-जाना करती है। मंत्री ने कहा कि अब ट्रेन में आप हवाई जहाज का आनंद ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक आम नागरिक वंदे भारत में बैठेगा और उसे लगेगा कि वह हवाई जहाज में सफर कर रहा है। मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि हमारे लिए इसलिए अच्छी है क्योंकि सुबह 10 बजे दिल्ली के लिए निकलेंगे और 11.30 बजे दिल्ली पहुंच जाएंगे। पूरा दिन काम करेंगे शाम को 5.30 बजे वापस चलेंगे। उन्होंने कहा कि 1 तरीके से सड़क पर भी ट्रैफिक कम होगा और यह मुजफ्फरनगर वासियों के लिए बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि आज पूरा मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर मौजूद है वंदे भारत एक्सप्रेस का स्वागत करने के लिए।
#Muzaffarnagarnews,#IndianRailway,#upnews,#pmmodi,#VandeBharatExpress,#SanjeevBaliyan,






