अरशद वारसी की वेब सीरीज 'असुर 2' का ट्रेलर आया सामने
(बॉलीवुड डेस्क): अरशद वारसी की 'असुर 2', का लंबे इंतजार के बाद फर्स्ट लुक रिलीज किया है। 'असुर' का दूसरा पार्ट 'असुर 2' एक जून, 2023 से जियो सिनेमा पर मुफ्त में स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है। रहस्य, रोमांच और पौराणिक कथाओं पर आधारित वेब सीरीज 'असुर 2' का ट्रेलर डराने वाला है। इस वेब सीरीज में असुरों की उत्पत्ति से लेकर उनके अस्तित्व की कहानी बयां करने के कोशिश की गई है. ये कहानी साइंस और धर्म के बीच के संबंध को बयां करती हैं. अरशद वारसी, बरुण सोबती, रिद्धि डोगरा, अनुप्रिया गोयनका जैसे दमदार सेलेब्स साइको थ्रिलर वेब सीरीज में अपनी भूमिकाओं को दोहराएंगे। मजेदार बात यह सीरीज वहीं से शुरू होने वाली है जहां इसका पहला सीजन खत्म किया गया था।
#Asur2Trailer,#Bollywoodnews,#AsurSeason2FirstLook,#ArshadWarsi,







