लखनऊ/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : उत्तर प्रदेश में एमएलसी उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है. यूपी में विधान परिषद की दो रिक्त सीटों पर आज मतदान हो रहा हैं मतदान शाम चार बजे तक होगा। दोनों रिक्त सीटों के लिए दो अलग-अलग मतदान बूथ बनाए गए हैं। मतदान के एक घंटा बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले मतदान किया। विधानपरिषद की दो रिक्त सीटों पर कुल 4 उम्मीदवार हैं. लक्ष्मण आचार्य की खाली हुई सीट पर भाजपा से पद्मसेन चौधरी  सपा से रामकरण निर्मल उम्मीदवार हैं. वहीं बनवारी लाल दोहरे की खाली हुई सीट पर बीजेपी से मानवेन्द्र सिंह और सपा से रामजतन राजभर उम्मीदवार हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मतदान करने के बाद उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भी वोट डाला। वही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राम करन निर्मल एवं राम जतन राजभर के पक्ष में विधानसभा में मतदान किया समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधान परिषद उपचुनाव में मतदान करने के बाद कहा कि परंपरा यह है कि पिछड़ों को जिताया जाए। पिछड़ों को जोड़ा जाए और किसी के साथ अन्याय न हो। भाजपा संविधान में मिले अधिकारों को छीन रही है

#UPMLCByElection2023,#upnews,#UPMLCElection#Akhilesh Yadav,