(बॉलीवुड डेस्क): इस बार आईफा अवॉर्ड्स 2023 समारोह अबू धाबी के यस आइलैंड में आयोजित किया गया। इस शानदार समारोह में पिछले साल रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्मों और उनमें काम करने वाले एक्टर्स, टेक्नीशियन्स को सम्मानित किया गया.  आईफा अवॉर्ड्स 2023 में भाग लेने बॉलीवुड के कई कलाकार पहुंचे हैं। इनमें सलमान खान, नोरा फतेही, विक्की कौशल, राजकुमार राव जैसे नाम शामिल है। इससे पहले, आइफा अवॉर्ड के कारपेट पर सलमान खान, जैकलीन फर्नांडिज, वरुण धवन, उर्वशी रौतेला जैसे कलाकारों को वॉक करते हुए देखा गया। फराह खान और राजकुमार राव ने गाड़ी के साथ पोज भी दिया। इससे पहले बादशाह और नोरा फतेही ने काला चश्मा गाने पर डांस किया। ऋतिक रोशन ने इस साल की फिल्म ”विक्रम वेधा” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता, जबकि अभिनेत्री आलिया भट्ट को फिल्म ”गंगूबाई काठियावाड़ी” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया। अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवॉर्ड दिया गया है।

#IIFA 2023,#IIFAAwards2023,#Bollywoodnews,#Hrithik Roshan,#AliaBhatt,