देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नए संसद भवन का उद्घाटन किया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस पल का साक्षी बने, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन को राष्ट्र को समर्पित कर दिया हैं जी की एक ऐतिहासिक पल हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की स्वतंत्र भारत के स्वाभिमान के प्रतीक नए संसद भवन के उद्घाटन का साक्षी बनना हम सभी के लिए परम सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा की हमें पूर्ण विश्वास है कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के नए संसद भवन से लिया गया प्रत्येक निर्णय राष्ट्र के समग्र विकास एवं समृद्धशाली, शक्तिशाली और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

#narendramodi,#pmmodi,#MyParliamentMyPride,#cmpushkarsinghdhami,#pushkarsinghdhami,#cmdhami,#dehradunnews,#uttarakhandnews ,