(स्पोर्ट्स डेस्क): रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रविवार को राजस्थान रॉयल्स को उसी के मैदान पर 112 रनों के बड़े अंतर से हराया. आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम 10.3 ओवर में 59 रन पर सिमट गई। आईपीएल इतिहास में उसकी यह सबसे बड़ी हार है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के लिए कप्तान फाफ डुप्लेसी (55) और ग्लेन मैक्सवेल (54) ने अर्धशतक जड़े. डुप्लेसी ने 44 गेंदों की अपनी पारी में 3 चौके और 2 छक्के लगाए. वहीं, मैक्सवेल ने 33 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्के जड़े. अनुज रावत ने 11 गेंदों पर 29 रन ठोके, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. राजस्थान के लिए मीडियम पेसर केएम आसिफ और एडम जम्पा ने 2-2 विकेट झटके जबकि एक विकेट संदीप शर्मा को मिला. 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान टीम की पारी 10.3 ओवर में महज 59 रन पर सिमट गई. टीम के लिए केवल शिमरोन हेटमायर (35) और जो रूट (10) ही दहाई के आंकड़े को छू सके.

#IPL2023, #RRvsRCB,#RajasthanRoyals,#RoyalChallengersBangalore,