मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर बीजेपी के सभी सांसदों को निर्देश जारी
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर बीजेपी के सभी सांसदों को निर्देश जारी किए गए हैं. इसमें मोदी सरकार के कार्यों को जनता तक लेकर जाने के लिए अभियान चलाने की कार्ययोजना बनाई जा रही हैं पीएम नरेंद्र मोदी 30 मई को एक विशाल रैली के साथ इस संपर्क अभियान का शुभारंभ करेंगे. वहीं 31 मई को पीएम मोदी की रैली होगी. मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर हर लोक सभा क्षेत्र में विशेष संपर्क अभियान चलाया जाएगा. बीजेपी का ये अभियान तीस मई से तीस जून यानि पूरे एक महीने तक चलेगा. इस खास मौके पर सभी जिला, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ पर विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे. जिसमें मोदी सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा. देश भर में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की 51 रैलियां होंगी. 396 लोक सभा सीटों पर जन सभाएं होंगी. जिनमें केंद्रीय मंत्री या पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी का होना अनिवार्य है. मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, सांसद एवं विधायक भी होंगे. इन रैलियों और जनसभाओं में शामिल होंगे. देश भर में एक लाख विशिष्ट परिवारों से संपर्क साधा जाएगा. हर लोक सभा में 250 विशिष्ट परिवारों से संपर्क किया जाएगा.
#modisarkar, #pmmodi, #bjp,#Modigovernment,







