GT vs SRH: गुजरात ने हैदराबाद को 34 रन से दी मात, प्लेऑफ में पहुंचने वाली बनी पहली टीम
(स्पोर्ट्स डेस्क): गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही गुजरात के पास 18 अंक हो गए हैं और गुजरात प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम ने शुभमन गिल के शानदार शतक की बदौलत 9 विकेट पर 188 रन बनाए. इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरुआत से ही बिखर गई और टीम 9 विकेट पर 154 रन ही बना पाई. इस हार के साथ ही हैदराबाद दिल्ली कैपिटल्स के बाद टूर्नामेंट से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन गई है. वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा ने 4-4 विकेट हासिल किए. इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस की पारी को लेकर बात की जाए तो उसमें ओपनिंग बल्लेबाज शुभमन गिल के बल्ले का कमाल देखने को मिला. गिल ने 58 गेंदों में 101 रनों की पारी खेलते हुए गुजरात का स्कोर 20 ओवरों में 188 रनों तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की. सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार ने 5 जबकि मार्को यान्सन, फजहलक फारुकी और टी नटराजन ने 1-1 विकेट हासिल किया. मैच की दूसरी पारी में क्लासेन ने 64 और भुवनेश्वर कुमार ने 27 रन बनाए। मौजूदा आईपीएल सीजन में गिल शतक जड़ने वाले छठे बल्लेबाज बन गए हैं. वहीं, गुजरात के लिए शतक जड़ने वाले वह पहले बल्लेबाज भी हैं.
#GTvsSRH,#IPL2023,#GujaratTitans,#SunriseHyderabad,#,







