'द केरला स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 100 करोड़ का आंकड़ा पार
(बॉलीवुड डेस्क): भारी विवाद के बीच सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'द केरला स्टोरी' इस समय धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है. आलम ये है कि रिलीज के 9वें दिन 'द केरला स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसके साथ ही 'द केरला स्टोरी' इस साल की चौथी ऐसी बॉलीवुड फिल्म बन गई है, जिसने 2023 में 100 करोड़ की कमाई की है. फिल्म 5 मई को रिलीज हुई और उसके बाद से ही जबर्दस्त कमाई कर रही है. केरल में धर्मांतरण के बाद आतंकी संगठन जॉइन करने वाली महिलाओं की कहानी दिखाने वाली इस फिल्म ने खूब सुर्खियां बटोरी हुई हैं. कहीं इस फिल्म को बैन करने की मांग की गई है तो कहीं इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा सपोर्ट भी मिल रहा है। बॉक्स आफिस पर भी फिल्म अच्छी कमाई कर रही है।
#TheKeralaStory,#Bollywoodnews,#TheKeralaStoryBoxOfficeCollection ,







