देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): भारतीय जनता पार्टी प्रेम नगर कांवली मंडल की अध्यक्ष अंजू बिष्ट के नेतृत्व में मंडल महिला मोर्चा के साथ मिलकर फिल्म 'द केरला स्टोरी' देखी गयी . फिल्म 'द केरला स्टोरी' के लिए में खास स्क्रीनिंग रखी गई. अंजू बिष्ट ने अपनी महिला मोर्चा के साथ यह फिल्म देखी. फिल्म देखने के बाद मंडल अध्यक्ष ने अपनी प्रतिक्रिया भी व्यक्त की. फिल्म 'द केरला स्टोरी' को लेकर अंजू बिष्ट ने कहा कि मानवता के खिलाफ अघोषित आतंकवाद का एजेंडा है लव जिहाद. यह फिल्म लव जेहाद के प्रति पूरे देश का ध्यान आकर्षित करती है. इस मौके पर महिला मोर्चा की मंडल महामंत्री रुकमणी ने कहा कि हर सभ्य नागरिक और समाज को इस विकृति के प्रति जागरूक होना होगा. 

मंडल उपाध्यक्ष राहुल चौहान ने कहा फिल्म निर्माता ने सराहनीय एवं साहसिक प्रयास किया है. हमारी सरकार ने लव जिहाद जैसी विकृति के खिलाफ कानून बनाकर इसे प्रदेश में प्रभावी ढंग से लागू किया. इस मौके पर जीएमएस मंडल के उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी, पार्षद मीरा कठैत, उपाध्यक्ष  शिशिरकांत त्यागी, महिला मोर्चा महामंत्री रुक्मणि,संगीता,प्रियंका आदि उपस्थित रहे।

#TheKeralaStory,#dehradunnews,#uttarakhandnews,#UttarakhandBJP,,