मुज़फ्फरनगर में बालाजी मंदिर का फरमान, फटी जींस और छोटे वस्त्र पहनने वाले श्रद्धालुओं की नो एंट्री
मुजफ्फरनगर,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुज़फ्फरनगर में बालाजी मंदिर का फरमान इन दिनों सोशल मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ है। बालाजी मंदिर कमेटी ने मंदिर परिसर में महिलाओं और युवतियों को लेकर एक फरमान देते हुए मंदिर परिसर के बाहर और अंदर नोटिस बोर्ड लगा दिया है जिस पर साफ-साफ लिखा गया है कि कोई भी महिला या युवती मंदिर परिसर में जींस, स्कर्ट टॉप और कटे फटे वस्त्र पहनकर नहीं आएंगी। मंदिर परिसर में केवल मर्यादित वस्त्र पहनकर ही महिलाएं और लड़कियां मंदिर परिसर में आ सकती है। इतना ही नहीं बालाजी मंदिर कमेटी ने आज्ञा का पालन ना करने पर जुर्माना लगाने का भी प्रावधान रखा है। जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र में स्थित बालाजी मंदिर अपने नए नियम कानून को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है. मंदिर में पूजा पाठ करने वाले पंडित आलोक शर्मा का कहना है कि मंदिर परिसर में महिलाएं और लड़कियां साड़ी या सूट सलवार पहन कर ही आएं. साथ ही जब महिलाएं और लड़कियां मंदिर में आए तो चेहरे पर पल्लू पर्दा लगाकर मर्यादित रूप में रहें. अगर कोई महिला या लड़की नियमों का उल्लंघन करती है तो उसे पहले समझाया जाएगा और उसके बाद भी अगर कोई मंदिर के नियमों को फॉलो नहीं करता है तो उसके लिए बालाजी मंदिर कमेटी जुर्माना भी लगा सकती है.
#UPNews, #Muzaffarangarnews,#BalajitempleinMuzaffarnagar,







