(स्पोर्ट्स डेस्क): लखनऊ सुपर जाएंट्स ने मुंबई इंडियंस को पांच रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही लखनऊ की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गई है। इस मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई की टीम 172 रन ही बना पाई और मैच पांच रन से हार गई। लखनऊ के लिए मार्कस स्टोइनिस ने सबसे ज्यादा नाबाद 89 रन बनाए। वहीं, कप्तान क्रुणाल पांड्या ने 49 रन की पारी खेली। मुंबई के लिए जेसन बेहरनडॉर्फ ने दो विकेट लिए।  टॉस रोहित शर्मा ने जीता और लखनऊ को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. लखनऊ की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट पर 177 रन बनाए. इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 5 विकेट पर 172 रन ही बना पाई. इस जीत के साथ ही लखनऊ की टीम तीसरे पायदान पर पहुंच गई है, जबकि मुंबई चौथे नंबर पर पहुंच गई है. केएल राहुल की अनुपस्थिति में टीम की कमान संभाल रहे क्रुणाल पांड्या ने अपनी कप्तानी से काफी प्रभावित किया है. लखनऊ ने 6.1 ओवर में ही 35 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद क्रुणाल ने 49 रन की नाबाद पारी खेली. लखनऊ इसकी बदौलत 20 ओवर में 177 रन का बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही. इसके बाद मुंबई इंडियंस ने 178 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 9.3 ओवर में बिना किसी नुकसान के 90 रन बना लिए थे. ऐसा लग रहा था कि मुंबई आसानी से इस मुकाबले को जीत लेगी. लेकिन क्रुणाल ने यश और मोहसिन को गेंदबाजी पर लाकर मैच का रुख ही बदल दिया. एक समय मुंबई इंडियंस की इस मैच जीत पक्की लग रही थी, लेकिन लखनऊ के गेंदबाजों ने कमाल की वापसी की और मैच में जीत दिला दी. तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने आखिरी ओवर में मुंबई को 11 रन नहीं बनाने दिए. सबसे ज्यादा 2-2 विकेट यश ठाकुर और रवि बिश्नोई ने लिए. इनके अलावा मोहसिन खान को 1 विकेट मिला  

#sportsnews,#IPL2023,#MumbaiIndians,#LucknowSuperGiants,