(बॉलीवुड डेस्क): बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर और चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे के अफेयर की चर्चा जोरों पर है। आदित्य और अनन्या को एक बार फिर एक साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। दोनों के रिश्ते की खबरें तब से आ रही हैं, जब से उन्होंने सार्वजनिक रूप से एक साथ दिखना शुरू किया है। दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया है आदित्य और अनन्या दोनों ने अपने रिश्ते की चल रही अफवाह को न तो स्वीकार किया है और न ही इसका खंडन किया है। अभिनेता रणबीर कपूर ने इनके रिश्ते को लेकर एक बड़ा हिंट दिया है। हाल ही में रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के अफेयर की बातों पर कमेंट किया। उन्होंने कहा, “आदित्य हमेशा मेरे साथ हैं। उसे बहुत मज़ा आता है। मुझे यह भी पता है कि वह एक लड़की को पसंद करता है। उनका नाम ‘अ’ अक्षर से शुरू होता है।” रणबीर के इस बयान के बाद चर्चा है कि वह कोई और नहीं, बल्कि अनन्या पांडे हैं।

#Bollywoodnews#Aditya-Ananya,#AnanyaPandey,#AdityaRoyKapoor,