मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कर्नाटक में सस्पेंस बरकरार ?
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : कांग्रेस पार्टी में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कर्नाटक में सस्पेंस बना हुआ है, मंगलवार को कई बैठकों के बाद भी इस पर से पर्दा नहीं उठ पाया. कर्नाटक में सीएम को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. राहुल गांधी मुख्यमंत्री पर आखिरी फैसला लेंगे. जरूरत पड़ने पर वह सोनिया गांधी से बात करेंगे. बेंगलुरु से लेकर दिल्ली तक मैराथन बैठकों का दौर जारी है। कांग्रेस पार्टी से जुड़े नेताओं का कहना है कि अनुमान तो यही लगाया जा रहा था कि 13 मई को आए परिणाम के बाद 15 मई तक कांग्रेस का मुख्यमंत्री घोषित कर दिया जाएगा। लेकिन कर्नाटक की सियासत में पेच ऐसा फंसा कि कांग्रेस के आलाकमान की ओर से भी इस पूरे मामले में कई बार सोचना पड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी से जुड़े बड़े नेता मानते हैं कि डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया जैसे दोनों बड़े नेताओं में से किसी एक को चुनना पार्टी के लिए सबसे बड़ा चैलेंज था, जो कि वास्तव में दिख भी रहा है।
#KarnatakaCM, #Siddaramaiah, #DKShivakumar,







