(स्पोर्ट्स डेस्क) : वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कल यानि 7 जून से 11 जून तक इंग्लैंड के केनिंगटन ओवल मैदान पर खेला जाएगा. वही पिच की बात करें तो पिच पर काफी हरी घास नजर आ रही है. इस हरी भरी पिच पर अगर भारत के बल्लेबाज उतरते हैं, तो ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज उनके सामने मुश्किलें पैदा कर सकते हैं. हरी पिच पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी. इंग्लैंड की ठंड, ड्यूक्स की लहराती गेंदों के सामने भारतीय बल्लेबाज बेबस नजर आए हैं. इस पिच से टीम इंडिया की टेंशन बढ़ सकती है. बारिश या किसी अन्य वजह से खेल बर्बाद होने पर होने पर 12 जून का दिन रिजर्व डे के रूप में रखा गया है। पिछले फाइनल में रिजर्व डे पर ही मैच का नतीजा निकला था। फाइनल से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो टीम इंडिया दो स्पिनर्स के साथ मैदान में उतरेगी या फिर चार तेज गेंदबाजों को मौका दिया जाएगा. वही भारतीय टीम लगातार दूसरी बार डब्ल्यूटीसी फाइनल खेल रही हैं, गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए पहली बार क्वालीफाई किया है। इससे पहले भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच डब्ल्यूटीसी के फाइनल मुकाबले में भिड़ंत हुई थी। उस दौरान न्यूजीलैंड भारत को हराकर विश्व टेस्ट चैंपियन बनी थी। वहीं इस मैच में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच ट्रॉफी जीतने की होड़ में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन-

रोहित शर्मा (कप्तान), शभुमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अंजिक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, केएस भरत (विकेटकीपर), अश्विन/उमेश, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

#WTCFinal,#BCCI,#TeamIndia,#ICCWTCFinal2023,#INDvsAUSWTCFinal,