सोनाली सहगल बिजनेसमैन आशीष सजनानी के साथ बंधेगी शादी के बंधन में
(बॉलीवुड न्यूज़): 'प्यार का पंचनामा 2' से लोगों के बीच चर्चा में आई एक्ट्रेस सोनाली सहगल आज शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। सोनाली सहगल बिजनेसमैन आशीष सजनानी के साथ सात फेरे लेंगी। इस समारोह में केवल करीबी लोगों के ही शिरकत करने की संभावना है। सोनाली अपने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड आशीष सजनानी को काफी समय से डेट कर रही थी । सोनाली सहगल ने साल 2011 में अपने करियर की शुरुआत प्यार का पंचनामा से की थी। इसके बाद वह वेडिंग पुलाव, प्यार का पंचनामा 2, जय मम्मी दी, जैसी फिल्मों में दिख चुकी हैं।
#Ashish Sajnani, #Sonnalli Seygall Wedding,#Bollywood News,#Sonali Syegall,#Pyar Ka Punchnama 2,







