IND vs AUS WTC Final: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का लिया फैसला
(स्पोर्ट्स डेस्क): लंदन के ओवल क्रिकेट ग्राउंड में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से शुरू हो गया है. इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता और ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. टीम इंडिया इस मुकाबले में चार तेज गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरी है. उसने प्लेइंग इलेवन में एक स्पिनर को भी जगह दी है. वही ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट उस्मान ख्वाजा के रूप में गिरा. उन्हें मोहम्मद सिराज ने आउट किया. वही इसके बाद टीम इंडिया को शार्दुल ठाकुर ने दूसरी सफलता दिलाई. उन्होंने डेविड वॉर्नर को विकेटकीपर श्रीकर भरत के हाथों कैच आउट कराया, डेविड वॉर्नर ने 60 गेंदों में 43 रनो की पारी खेली।
टीम इंडिया की प्लेइंग 11 इस प्रकार हैं.
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज
#WTC Final 2023,#IND vs AUS WTC Final 2023,#bcci,#teamindia,#indiancricketteam,#IND vs AUS,#WTC Final ,







