महा जनसम्पर्कअभियान: कैंट विधानसभा द्वारा वरिष्ठ कार्यकर्त्ता सम्मेलन किया गया आयोजित
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : भरतीय जनता पार्टी कैन्ट विधानसभा द्वारा बुधवार को रॉयल इन पैलेस इंद्रा नगर में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया । कैंट विधानसभा द्वारा आयोजित वरिष्ठ कार्यकर्त्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ,राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ,विधायक सविता कपूर ,महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल की गरिमामयी उपस्तिथि में सम्पन हुआ।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मेहन्द्र भट्ट ने सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए कहा कि हम सभी कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं, पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी केंद्र की सरकार ने 9 वर्ष पूर्ण किए हैं और हमने इन पिछले 9 वर्षों में जितने काम किए हैं वह सभी आम जनमानस को समर्पित हैं नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण विश्व में देश का ही नहीं अपितु देश की 140 करोड़ जनता को सम्मान प्राप्त हो रहा है यह सम्मान संपूर्ण देशवासियों का है।

इस अवसर पर राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने भी कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए बताया कि केंद्र व राज्य की जितनी भी जनकल्याण योजनाएं हैं उन योजनाओं को हम लोगों को प्रत्येक व्यक्तियों तक ले जाना है | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार ने विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बनाई है आने वाले चुनाव में हम भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में एक बार फिर से सरकार स्थापित करेंगे ।

कैंट विधानसभा से विधायक सविता कपूर ने सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया | इस दौरान उन्होंने कहा की यहां पर उपस्थित आप सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के त्याग तप बलिदान का ही परिणाम है कि आज भाजपा संगठन विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी के पदचिह्नों पर चलते हुए भारत का नेतृत्व कर रहे हैं जिस कारण आज भारत विशाल शक्ति के तौर पर खड़ा है।

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया साथ ही उन्होंने बताया कि 30 मई से 30 जून तक चल रही इस महा जनसंपर्क अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता महानगर के प्रत्येक व्यक्ति तक जाने का काम कर रहे है |
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सुमित पांडेय, अंजू बिष्ट, विजेंदर थपलियाल महानगर महामंत्री, गोविंद मोहन महानगर मंत्री, पार्षद, मोर्चा अध्यक्ष महामंत्री इत्यादि उपस्तिथ रहे।
#BJP Mahajan Sampark Abhiyan,#dehradunnews,#uttarakhandnews,#Savita Kapoor, #Siddhartha Umesh Agarwal ,







