सीएम धामी “उन्नत उत्तराखण्ड” महासंवाद कार्यक्रम में हुए शामिल, कहा-आगामी 10 सालों का रोड मैप किया जा रहा तैयार
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून में एक न्यूज चैनल द्वारा आयोजित “उन्नत उत्तराखण्ड” महासंवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में राज्य से सम्बंधित विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। इस दौरान उन्होंने राज्य के समग्र विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की हमारी सरकार का लक्ष्य प्रदेश की जनता की आशाओं, आकांक्षाओं को साकार कर उत्तराखण्ड को अग्रणी राज्य बनाना है। राज्य के विकास के लिये आगामी 10 सालों का रोड मैप भी तैयार किया जा रहा है, और उसी दिशा में हम निरंतर कार्य कर रहे हैं
#HindiKhabar,##cmpushkarsinghdhami,#pushkarsinghdhami,#cmdhami,#dehradunnews,#uttarakhandnews ,







