देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): उत्तराखंड के तीन प्रमुख मंदिरों में शॉर्ट ड्रेस पहनकर आने वाले भक्तों पर बैन लगाया है. ये तीनों मंदिर महानिर्वाणी अखाड़े के सुपुर्द हैं।  इनमे हरिद्वार का प्रसिद्ध दक्ष मंदिर, ऋषिकेश का नीलकंठ महादेव मंदिर और देहरादून का टपकेश्वर मंदिर शामिल है। यहां अमर्यादित कपड़े पहनकर आने वाले लोगों की एंट्री बैन कर दी गई है। जिन भी लोगों ने शरीर को पूरा ढकने वाले कपड़े नहीं पहने होंगे, उन्हें मंदिर में प्रवेश से रोका जाएगा। नियम लड़कों और लड़कियों पर समान रूप से लागू होगा। दरअसल इन मंदिरों में पहले भी कम कपड़े पहनकर आने वाले लोगों को रोकने का प्रयास किया गया था, लेकिन अब विधिवत घोषणा की गई है।


 

#Uttarakhand Temple Dress Code, #dehradunnews,#uttarakhandnews ,