(स्पोर्ट्स डेस्क) : वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल समाप्त होने तक 3 विकेट खोकर 327 रन बनाए.  ट्रेविस हेड 156 गेंद पर 146 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने अपनी पारी में 22 चौके और एक छक्का लगाया है। वहीं, स्टीव स्मिथ 227 गेंद पर 95 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने 14 चौके लगाए हैं। हेड और स्मिथ ने चौथे विकेट के लिए 251 रन की साझेदारी की। इससे पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। मोहम्मद सिराज ने उस्मान ख्वाजा को आउट कर टीम इंडिया को शुरुआती सफलता दिलाई। वॉर्नर 60 गेंद पर 43 रन बनाकर आउट हुए। सिराज की गेंद पर भरत ने उनका कैच लपका। लाबुशेन को लंच के ठीक बाद मोहम्मद शमी ने क्लीन बोल्ड कर दिया। वह 62 गेंद पर 26 रन ही बना सके। ऑस्ट्रेलिया के 3 विकेट 76 रन पर गिरे लेकिन नंबर-5 पर उतरे ट्रेविस हेड ने तेजी से रन बटोरे. उन्होंने अपने टेस्ट करियर का छठा शतक जड़ा और नाबाद लौटे. हेड और स्टीव स्मिथ ने मिलकर 251 रनों की नाबाद साझेदारी की. 

#Travis Head, #Steve Smith, #World Test Championship Final, #WTC Final 2023,#IND vs AUS WTC Final 2023,#bcci,#teamindia,#indiancricketteam,#IND vs AUS,#WTC Final,