लखनऊ,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधी संजीव उर्फ जीवा की गोली मरकर हत्या कर दी गयी, संजीव जीवा की लखनऊ कोर्ट परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई, कोर्ट परिसर में ही घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई ।  संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा पर गोलियां दागने के लिए हमलावर घात लगाए बैठा रहा, वह वकील के लिबास में था, जैसे ही जीवा कोर्ट रूम के कटघरे की तरफ चला आरोपी विजय यादव ने उसपर ताबड़तोड़ गोलियां दागनी शुरू कर दीं। इससे वहां भगदड़ मच गई। जीवा कोर्ट में जमीन पर गिर गया। इस दौरान वहां मौजूद अधिवक्ताओं ने हमलावर विजय यादव को पकड़ लिया, संजीव उर्फ जीवा पश्चिमी यूपी का खूंखार गैंगस्टर था, जिसके संबंध माफिया से नेता बने मुख्तार अंसारी से थे। संजीव को मारने के लिए बड़ी साजिश रची गई। आरोपी को पता था कि संजीव की बुधवार को पेशी है। किस कोर्ट में है, यह भी पता था। वह वकील जैसा दिखे इसके लिए बाकायदा यूनिफॉर्म तैयार कराई। इस सबसे साफ है कि साजिश के पीछे कोई बड़ा शख्स है, जिसने विजय को मोहरा बनाकर संजीव का कत्ल कराया। लखनऊ में कोर्ट परिसर में हुए गोलीकांड के बाद वकीलों ने किया प्रदर्शन. कोर्ट की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल.कुख्यात संजीव उर्फ जीवा को को मारने वाले विजय यादव का न कोई बड़ा आपराधिक इतिहास है। न संजीव से उसकी कोई सीधे रंजिश है। ऐसा लगता है कि उसे मोहरा बना जीवा को रास्ते हटाया गया। जौनपुर का वह रहने वाला था और मुंबई में तीन साल तक रहा। इसलिए पुलिस जौनपुर व मुंबई का कनेक्शन तलाश रही है।

#Gangster Sanjeev Jeeva, #Sanjeev Jeeva News,#Sanjeev Jeeva ,#UPNews,#Muzaffarnagarnews,