आरबीआई ने रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव, ईएमआई से मिलने वाली है राहत !
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को स्थिर रखने का फैसला लिया है. एमपीसी की मंगलवार से शुरू हुई तीन दिन की बैठक में लिये गए निर्णय की जानकारी देते हुए आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बृहस्पतिवार को कहा एमपीसी ने नीतिगत दर को यथावत रखने का निर्णय किया है. इस तरह रेपो रेट अभी भी 6.50 फीसदी ही है. आरबीआई गवर्नर ने बताया कि मौद्रिक नीति समिति के सदस्यों ने रेपो रेटको स्थिर रखने का फैसला लिया है. इससे पहले अप्रैल महीने में रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की पहली बैठक हुई थी और उस बैठक में भी नीतिगत दरों को स्थिर बनाए रखने का फैसला लिया गया था. उससे पहले आरबीआई ने महंगाई को काबू करने के लिए लगातार रेपो रेट को बढ़ाया था. रेपो दर वह ब्याज दर है, जिसपर वाणिज्यिक बैंक अपनी फौरी जरूरतों को पूरा करने के लिये केंद्रीय बैंक से कर्ज लेते हैं. बैंक इस चार्ज से अपने ग्राहकों को लोन प्रदान करता है. रेपो रेट कम होने का अर्थ है की बैंक लोगों को कम ब्याज दर पर लोन देगा और अगर यह बढ़ती है तो बैंक अपने लोन महंगा करता है और लोगों की ईएमआई भी बढ़ जाती है
#reservebankofindia,#RBI, #RepoRateUnchanged,#RBIGovernorShaktikantaDas#,







