रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म 'आई लव यू फिल्म' का ट्रेलर हुआ रिलीज
(बॉलीवुड डेस्क): बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म 'आई लव यू फिल्म' 16 जून को रिलीज हो रही है. इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म यानी कि जियो सिनेमा पर घर बैठे आराम से फ्री में देख सकते हैं. इस फिल्म का निर्देशन निखिल महाजन ने किया है. वही रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'आई लव यू' का ट्रेलर भी रिलीज़ हो गया है। एक मिनट के ट्रेलर ने दर्शकों को उत्सुकता को बढ़ा दिया है। फिल्म के ट्रेलर को रकुल प्रीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। उन्होंने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, 'यदि आप प्यार की तलाश कर रहे हैं, तो करीब से देखें।' फिल्म का ट्रेलर जियो स्टूडियोज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। एक मिनट एक सेकेंड का ये ट्रेलर सस्पेंस और थ्रिलर से भरा है। इस 1 मिनट 1 सेकेंड के ट्रेलर में रकुलप्रीत सिंह और पावेल गुलाटी की लव स्टोरी दिखाई गई है.
#ILoveYouTrailer,#BollywoodNews,#I Love You Trailer,#RakulpreetSingh,#Pavail Gulati,,







