(स्पोर्ट्स डेस्क) : विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया पर हार का खतरा मंडरा रहा है. चौथे दिन पहले सत्र का खेल खत्म होने पर ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 67 ओवरों के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 191 रन बना लिए हैं. एलेक्स कैरी 35 और मिचेल स्टार्क 7 रन बनाकर खेल रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी कुल बढ़त को 364 रनों तक पहुंचा दिया है. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 296 रन पर सिमट गई थी। ऐसे में दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया को 173 रन की लीड मिली थी। वही पहली पारी में  भारत के लिए अजिंक्य रहाणे 89 और शार्दुल ठाकुर ने 51 रन की पारी खेली. दोनों के बीच 109 रन की शानदार साझेदारी की बदौलत भारत को वापसी करने में मदद मिली . ऑस्ट्रेलिया ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रैविस हेड के 163 रन और स्टीव स्मिथ के 121 रन के साथ एलेक्स केरीज के 48 रन की बदौलत पहली पारी में स्कोर को 469 तक पहुंचाया, जबकि टीम इंडिया की पहली पारी 296 रन पर खत्म हुई. 

#WTCFinal,#INDvsAUSFinal,##WTCFinal2023,#NDvsAUSWTCFinal2023,