देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क)  : वार्ड नंबर 34 गोविंदगढ़ प्रकाश नगर में उत्तरांचल वैश्य अग्रवाल सभा द्वारा गंगा दशहरा के पावन पर्व पर महासभा के अध्यक्ष शशांक गुप्ता ने वैश्य बंधुओं के साथ स्टॉल लगाकर हजारों की संख्या में आने जाने वाले लोगों को भीषण गर्मी से निजात दिलाने के लिए मीठे सरबत पिलाए इस मौके पर महासभा के अध्यक्ष गंगा मैया को समर्पित दशहरा पर्व पर महासभा के पदअधिकारियों पर वैश्य अग्रवाल बंधु के लोगों को लक्ष्मी के पावर सुख समृद्धि की शुभकामनाएं दी.

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल के उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने इस कार्य के लिए उत्तरांचल वैश्य अग्रवाल महासभा के सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद किया और गंगा दशहरा के बारे में जानकारी देते हुए बताया की सृष्टि के निर्माता ब्रह्मा जी के कमंडल से राजा भागीरथ द्वारा देवी गंगा को धरती पर अवतार दिवस को गंगा दशहरा के नाम से जाना जाता है। पृथ्वी पर अवतार से पहले गंगा नदी स्वर्ग का हिस्सा वह करती  थीं। गंगा दशहरा के दिन भक्त देवी गंगा की पूजा करते हैं और गंगा में डुबकी लगाते हैं और दान-पुण्य,उपवास,भजन और गंगा आरती का आयोजन करते हैं। मान्यता है इस दिन मां गंगा की पूजा करने से भगवान विष्णु की अनंत कृपा प्राप्त होगी। हिन्दू धर्म में तो गंगा को देवी मां का दर्जा दिया गया है। यह माना जाता है कि जब मां गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरित हुई तो वह ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि थी, तभी से इस तिथि को गंगा दशहरा के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल,हरिशंकर अग्रवाल,  श्याम गुप्ता, संजीव गोयल, विकास मित्तल, हरिशंकर गुप्ता, बृजबाला गुप्ता, कमलेश अग्रवाल, रजनी गुप्ता, सविता गुप्ता, रवि चौधरी, आदि मौजूद रहे.

#dehradunnews,#uttarakhandnews ,