(बॉलीवुड डेस्क): इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित अमर सिंह चमकीला की बायोपिक फिल्म से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है जिसके मुताबिक यह फिल्म अब सिनेमाघरों में रिलीज़ नहीं होगी बल्कि ओटीटी पर रिलीज़ होगी. अमर सिंह चमकीला की बायोपिक फेमा डायरेक्टर इम्तियाज अली बना रहे हैं। पंजाबी अदाकार दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'चमकीला' घोषणा के बाद से ही लगातार चर्चा में है।  फिल्म 'चमकीला' पंजाब के मशहूर गायक रहे अमर सिंह चमकीला के जीवन पर आधारित है, जिनका बड़ी बेरहमी से सरेआम कत्ल कर दिया गया था। दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा स्टारर इस फिल्म की रिलीज पर बीते दिनों लुधियाना की एक अदालत ने रोक लगा दी थी। रिपोर्ट्स की मानें तो दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'चमकीला' अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी. हालांकि अब तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है 

#AmarSinghChamkila,#AmarSinghChamkilabiopic,#DiljitDosanjh&ParinitiChopra,#DiljitDosanjh,#ParineetiChopra,