UP MLC By-elections: यूपी विधान परिषद उपचुनाव में भाजपा के दोनों उम्मीदवार जीते
लखनऊ,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): यूपी विधान परिषद उप चुनाव में दोनों सीट का परिणाम घोषित कर दिया गया हैं, भाजपा ने विधान परिषद की दो सीटों के लिए हुए उपचुनाव में विजय हासिल की है। वही समाजवादी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। सोमवार को हुए मतदान में पद्मसेन चौधरी ने सपा के रामकरन निर्मल को 163 मतों से शिकस्त दी। वहीं भाजपा के मानवेंद्र सिंह ने इसी पार्टी के रामजतन राजभर को 164 मतों से हराया। मतदान में 403 में से कुल 396 विधायकों ने मतदान किया। समाजवादी पार्टी के दो और सुभासपा का एक विधायक जेल में होने के कारण मतदान नहीं कर सका। वहीं, स्वास्थ्य खराब होने के कारण सपा विधायक मनोज पारस भी मतदान नहीं कर सके। कांग्रेस के दोनों विधायकों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। बसपा के भी एक विधायक ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य पद पर हुए उपचुनाव में प्रत्याशी पद्मसेन चौधरी व मानवेंद्र सिंह को जीत की बधाई दी ।
#UPNEWS,#UPMLCElection,#cmyogi,#upbjp,







