(स्पोर्ट्स डेस्क) : आईपीएल 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया. चेन्नई सुपर किंग्स को फाइनल जीतने के बाद ना सिर्फ चमचमाती ट्रॉफी मिली बल्कि करोड़ों रुपये इनामी राशि के तौर पर भी दिए गए. चेन्नई को जीत के बाद इनाम के तौर पर 20 करोड़ रुपए मिले. गुजरात को भी हार के बावजूद मोटी रकम मिली है. इसके साथ-साथ इस सीजन के टॉप परफॉर्मस को भी अच्छा पैसा मिला है. धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई को चैंपियन बनने पर 20 करोड़ रुपए मिले हैं. गुजरात को फाइनल में हार के बाद 13 करोड़ रुपए मिले हैं. वहीं तीसरे नंबर पर रही मुंबई इंडियंस को 7 करोड़ रुपए मिले हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स चौथी नंबर पर रही. उसे 6.5 करोड़ रुपए मिले हैं. इस सीजन में दमदार परफॉर्मेंस करने वाले खिलाड़ियों को भी प्राइज मनी मिली है. इमरिंजग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को 20 लाख रुपए मिले हैं. मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन को 12 लाख रुपए मिले हैं. सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन को 15 लाख रुपए मिले हैं. गेम चेंजर ऑफ द सीजन को 12 लाख रुपए मिले हैं. दुनिया भर में खेली जाने वाली अलग-अलग टी20 लीगों में से किसी भी लीग में इतनी प्राइज मनी नहीं दी जाती है.

किसे-कितनी मिली प्राइज मनी -

  • चेन्नई सुपर किंग्स (चैंपियन) - 20 करोड़ रुपए
  • गुजरात टाइटंस (रनर-अप) - 13 करोड़ रुपए
  • मुंबई इंडियंस (तीसरा स्थान) - 7 करोड़ रुपए
  • लखनऊ सुपर जायंट्स (चौथा स्थान) - 6.5 करोड़ रुपए

 

#IPL2023Final,#CSKvsGT,#ChennaiSuperKings#IPL 2023PrizeMoney,