(बॉलीवुड डेस्क): साउथ अफ्रीका में  'खतरों के खिलाड़ी 13' शो की शूटिंग के दौरान एक्टर रोहित रॉय बुरी तरह से घायल हो गए. रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर को सीरियस इंजरीज हुई हैं, बता दें कि शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका में चल रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर रोहित एक स्टंट के दौरान बुरी तरह से घायल हो गए है. कहा जा रहा है कि सीरियस इंजरीज होने के बाद एक्टर को बीच में ही शो छोड़ना पड़ सकता है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, काम से लंबा ब्रेक लेने के बाद रोहित रॉय स्टंट शो का हिस्सा बने लेकिन वह वहीं घायल हो गए। इससे पहले शो खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग के दौरान गुम है किसी के प्यार में की एक्ट्रेस रहीं ऐश्वर्या शर्मा भी चोटिल हो गई थीं. 

#RohitRoy,#KhatronKeKhiladi13,#Bollywoodnews,