हरिद्वार /मुज़फ्फरनगर,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रज भूषण शरण सिंह द्वारा किए गए कथित यौन शोषण के खिलाफ पिछले कई महीनों से प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने मंगलवार को अपने द्वारा जीते गए मेडल हरिद्वार में गंगा में बहाने के लिए रवाना हुए थे, लेकिन इस बीच हरिद्वार में नरेश टिकैत पहलवानों से मिलने पहुंचे. भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और अन्य खाप चौधरियों के समझाने पर पहलवान गंगा जी में बिना मैडल बहाये वापस लौट आये हैं। बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, बबीता फोगाट और विनेश फोगाट ने देर रात मुजफ्फरनगर में चौ. टिकैत के आवास पर पहुंचकर खाना खाया और रात्रि विश्राम किया।

भाकियू सुप्रीमो ने उन्हें आश्वासन दिया है कि सभी खाप पंचायतें पहलवानों की लड़ाई मजबूती से लड़ेंगी और उन्हें न्याय दिलाकर ही शांत होगी। उन्होंने 5 दिन में बड़े फैसले का वायदा किया है, जिस पर पहलवान माने है। दिल्ली में जंतर मंतर पर 35 दिन तक धरना देने के बाद भी न्याय ना मिलने से निराश हुए पहलवान मंगलवार को हरिद्वार पहुंच गए थे और अपने मैडल गंगा जी को समर्पित करने गए थे, जिसकी सूचना मिलने पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत अन्य खाप चौधरियों के साथ हरिद्वार पहुंच गए थे, उन्होंने पहलवानों से मिलकर उन्हें समझाने का प्रयास किया कि वे अपने मेडल गंगा जी को समर्पित न करें, पहलवान रो रहे थे। गंगा सभा से भी उनसे कहा था कि गंगा में अस्थियां विसर्जित की जाती है,मैडल विसर्जित न करे। इसी बीच भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भी पहलवानों से अपने मैडल गंगा जी में समर्पित न करने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि यदि पहलवान मैडल अपने पास नहीं रखना चाहते तो उन्हें राष्ट्रपति जी को वापस किया जाना चाहिए, क्योंकि यह देश और तिरंगे की अमानत है। हालांकि पहलवानों ने पहले ही ऐलान कर दिया कि अब वे इंडिया गेट पर प्रदर्शन करेंगे. जब पहलवान हरिद्वार पहुंचे तो भावुक हो गए थे. इस बीच पहलवान घाट पर बैठे रोते हुए दिखाई दिए. वहीं कुछ पहलवान उने ढांढस बंधाते हुए दिखे. किसान नेता नरेश टिकैत ने कहा कि पूरी भारत सरकार बृज भूषण शरण सिंह को बचा रही है. कल एक खाप बैठक होगी. उन्होंने पहलवानों से पांच दिन का समय मांगा है. उन्हे अपने पदकों को विसर्जित करने से रोका दिया है.  

#SakshiMalik,#BabitaPhogat#BajrangPunia#VineshPhogat,#WrestlersProtestatHaridwar,#dehradunnews,#uttarakhandnews,#HaridwarNews,#MuzaffarnagarNews,#NareshTikait,