मुज़फ्फरनगर,खबर न्यू इंडिया न्यूज़ डेस्क: मुजफ्फरनगर। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण का शिकार महिला पहलवानों को इंसाफ दिलाने के लिए भारतीय किसान यूनियन अध्यक्ष और बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत ने ऐतिहासिक सौरम चौपाल पर आज गुरुवार को महापंचायत बुलाने की घोषणा की है। बता दें कि पहलवानों ने इस साल के शुरुआत में WFI के अध्यक्ष के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दिया। तब खेल मंत्रालय के दखल के बाद पहलवानों ने अपना धरना खत्म कर दिया और इस मामले में जांच के लिए एक समिति का गठन किया था. मंगलवार को हरिद्वार में पहलवानों को गंगा में मेडल बहाने से रोकने के बाद नरेश टिकैत ने 5 दिन का समय माँगा था , चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि पहलवानों के साथ में ज्यादती हो रही है, अब इनकी सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि जब उन्हें महिला पहलवानों के हरिद्वार में जाकर जीते गए मेडल गंगा में विसर्जित करने की जानकारी मिली, तो उन्होंने वहां जाकर उन्हें ऐसा करने से रोका। उन्होंने साफ किया कि सोरम पंचायत में खिलाड़ी नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे तो यह विवाद खत्म हो सकता है, गुरुवार को होने वाली सौरम की पंचायत में सभी जगह के लोग पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड सहित दिल्ली के भी खाप चौधरी पंचायत में शामिल होंगे।

#Vinesh Phogat,#Bajrang Punia,#SakshiMalik,#mahapanchayat,#BrijBhushanSharanSingh,#MuzaffarnagarNews,#WrestlersProtest,#BKU,#Nareshticket,,