(स्पोर्ट्स डेस्क)  : राजधानी देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले टी-20 मैच में प्रदेशभर की छह टीमें प्रतिभाग करेंगी। लीग के संबंध में रविवार को पत्रकारों से वार्ता में सीएयू के प्रवक्ता विजय प्रताप मल्ल ने कहा, सीएयू को मान्यता मिलने के बाद यह पहली प्रोफेशनल लीग है। प्रत्येक टीम में 18 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। टीमों का चयन सीएयू की चयनकर्ता समिति ने किया है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित हो रहे उत्तराखंड प्रीमियर लीग के पहले संस्करण में छह टीमों के 18 मुकाबले खेले जाएंगे। जबकि आईपीएल की तर्ज पर सभी मुकाबले दिन और रात में खेले जाएंगे। नौ मैच दिन और नौ मैच रात में होंगे। मैच दोपहर साढ़े तीन बजे और शाम साढ़े सात बजे से खेले जाएंगे। लीग में प्रत्येक दिन दो मैच खेले जाएंगे, जबकि 26 जून को तीन मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में देहरादून दबंग, टिहरी टाइटंस, हरिद्वार हीरोज, नैनीताल निंजा, ऊधमसिंंह नगर टाइगर व पिथौरागढ़ चैंप्स टीमें हिस्सा लेंगी।

#Uttarakhand Premier League,#Cricket,#uttarakhandnews,#dehradunnews ,