खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क):  21 जून यानि आज देश और दुनिया में आज योग दिवस मनाया जा रहा है। केंद्र सरकार के कई मंत्रियों ने भी योग दिवस पर अलग-अलग जगह जाकर योग से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लिया , इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में योग कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कहा कि भारत ने हमेशा जोड़ने, अपनाने और अंगीकार करने वाली परम्पराओं को पोषित किया है और योग के माध्यम से विरोधाभाषों, बाधाओं और प्रतिरोधों को खत्म करने का आह्वान किया है। इस वर्ष योग दिवस की थीम है- ‘योग फॉर वसुधैव कुटुम्बकम’ यानी ‘एक विश्व-एक परिवार’ के रूप में सभी के कल्याण के लिए योग। यह योग की भावना को व्यक्त करता है, जो सभी को एकजुट करता है और साथ लेकर चलता है। अमेरिका के न्यूयॉर्क से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय से योग सत्र का नेतृत्व करेंगे, उन्होंने कहा कि आज भारतीय समय के अनुसार शाम करीब 5:30 बजे संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में जो योग कार्यक्रम हो रहा है, मैं उसमें शामिल होऊंगा. भारत के आह्वान पर दुनिया के 180 से ज्यादा देशों का एक साथ आना, ऐतिहासिक है. पीएम ने कहा कि 2014 में जब संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग दिवस का प्रस्ताव आया, तब रिकॉर्ड देशों ने इसका समर्थन किया था. तभी से लेकर आज तक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के जरिए योग एक वैश्विक आंदोलन बन गया है.
 

#InternationalYogaDay2023,#pmmodi,#Narendramodi,#PM Modi US Visit,