(स्पोर्ट्स डेस्क) : ऑस्ट्रेलिया ने बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेले गए एशेज सीरीज के पहले ही टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 2 विकेट से हरा दिया. ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. स्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने नाबाद रहते हुए 44* रनों की पारी खेली और आखिरी गेंद पर चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई. वहीं उस्मान ख्वाजा ने टीम के लिए सबसे बड़ी 65 रनों की पारी खेली. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया और 8 विकेट पर 393 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. टीम की ओर से पूर्व कप्तान जो रूट ने 118 रनों की पारी खेली. इसके बाद अपनी पहली पारी में बल्लेबाज़ी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 386 रन बनाए, अपनी दूसरी पारी के लिए मैदान पर उतरी इंग्लैंड की टीम 273 रनों पर ही सिमट गई. इसके बाद 281 रनों का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट से जीत अपने नाम की. एशेज 2005 में इसी बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के सामने चौथी पारी में 282 का लक्ष्य था, लेकिन कंगारू टीम 2 रन से मैच हार गई थी. इस बार हालांकि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने कोई गलती नहीं की. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने इस बार गेंद से नहीं बल्कि बल्ले से कमाल दिखाया। उन्होंने स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन के साथ मिलकर नौवें विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की टीम को दो विकेट से रोमांचक जीत दिलाई। 

#ENG vs AUS,#Ashes 2023 ENG Vs AUS 1st test,#Ashes 2023 ,