विवाद का असर 'आदिपुरुष' की कमाई में जबरदस्त गिरावट दर्ज
(बॉलीवुड डेस्क): रामायण पर आधारित फिल्म आदिपुरुष 16 जून को रिलीज हुई लेकिन इसके तुरंत बाद फिल्म विवादों से घिरी हुई हैं. डायलॉग्स को लिखने वाले राइटर मनोज मुंतशिर को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. लोग उनसे प्रश्न कर रहे हैं कि ऐसे संवाद रामायण के किस वर्जन में लिखे हैं. क्या रामायण में ऐसे शब्दों का कहीं उल्लेख है. हालांकि नेगेटिव रिव्यू के बावजूद ‘आदिपुरुष’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन शानदार कलेक्शन किया. लेकिन विवादों के बाद अब इसकी कमाई में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है ‘आदिपुरुष’ ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को महज 10.80 करोड़ का कलेक्शन किया इसके बाद फिल्म की कुल कमाई अब 247.90 करोड़ रुपये हो गई है. हालांकि ये अनुमानित आंकड़े हैं बता दें कि रविवार के मुकाबले सोमवार को फिल्म की कमाई में 75 फीसदी से भी ज्यादा गिरावट दर्ज की गई.
#Adipurush Box Office,#Adipurush Box Office,







