पीएम मोदी ने वाइट हॉउस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से की मुलाक़ात
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने वाइट हॉउस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाक़ात की. इस मुलाकात के दौरान पीएम का जबरदस्त तरीके से स्वागत किया गया। यह यात्रा कई मायनों में बेहद खास है. इस दौरान भारत और अमेरिका के बीच बड़े रक्षा समझौते होंगे. अमेरिकी दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी ने वॉशिंगटन में फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन के साथ एक कार्यक्रम में शिरकत की. इसके बाद पीएम मोदी व्हाइट हाउस पहुंचे, जहां राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उनका स्वागत किया. अमेरिका की पहली राजकीय यात्रा में पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ है। बुधवार को राष्ट्रपति जो बाइडन और अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन ने पीएम मोदी के लिए डिनर का आयोजन किया। इस दौरान पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच गिफ्ट का आदान-प्रदान भी हुआ. पीएम मोदी ने जो बाइडेन को उपहार के रूप में एक विशेष चंदन का डिब्बा भेंट किया, जिसे जयपुर, राजस्थान के एक मास्टर शिल्पकार द्वारा हस्तनिर्मित किया गया है. मैसूर, कर्नाटक से प्राप्त चंदन में जटिल रूप से नक्काशीदार वनस्पतियों और जीवों के पैटर्न हैं.
#pmnarendramodi#PM Modi US Visit,#PM Modi,#White House,#Joe Biden,







