सीएम योगी ने गोरखपुर मंदिर परिसर में किया योग
लखनऊ/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): सीएम योगी ने नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बुधवार को महंत दिग्विजय नाथ स्मृति सभागार में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सीएम योगी ने कहा कि योग भारतीय मनीषा की तरफ से विश्व मानवता के कल्याण के लिए दिया गया एक उपहार व माध्यम है। भारतीय ऋषि परंपरा से प्राप्त यह ऐसी विधा है जो शरीर और मस्तिष्क दोनों को स्वस्थ रखती है। सीएम योगी ने योग की महिमा को फिर से स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। कहा कि आज विश्व के करीब 200 देश योग से जुड़ रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि हमारी विरासत में हजारों वर्षों की भारतीय ऋषि परंपरा और ज्ञान शामिल है। हमें अपने योग की विरासत पर गर्व होना चाहिए। योग, जिसे हम सैकड़ों वर्षों से अपने जीवन में शामिल कर रहे हैं, अब दुनिया भर में फैल गया है।
#International Yoga Day 2023,#upnews,#cmyogi,







